हर घर तिरंगा .... हर घर तिरंगा !

आजादी का अमृत महोत्सव जोशो उमंग से मनायें

संकल्प करें कि राष्ट्रहित में जीवन अपना लगायें . हर घर तिरंगा .... हर घर तिरंगा !

शोषित वंचित दबे कुचलों का जीवन स्तर उठायें 

जिन आँखों की नींद खो गयी फिर से स्वप्न जगायें . 

हर घर तिरंगा .... हर घर तिरंगा !

शुद्ध हवा हो पानी हो शुद्ध पर्यावरण बचायें

जन्मदिवस हो या पर्व कोई हो एक पेड़ लगायें 

हर घर तिरंगा .... हर घर तिरंगा !

दिखे नहीं कूड़ा कचरा स्वच्छता को अपनायें

करें योग और रहें निरोग सबको यह बतलायें .

हर घर तिरंगा ....हर घर तिरंगा !

अंधविश्वास और आडम्बर जीवन से भगायें

ज्ञान विज्ञान तकनीक से जीवन समृद्ध बनायें

हर घर तिरंगा .... हर घर तिरंगा ! 

जात पात और वर्ण धर्म का सारा भेद मिटायें 

सब हैं अपने हम हैं सबके सबको गले से लगायें 

हर घर तिरंगा .... हर घर तिरंगा !

हर घर तिरंगा .... हर घर तिरंगा !

डॉ. राजेन्द्र वर्मा " राजन "

https://rajendraverma.in/