कुटजारिष्ट के फायदे और नुकसान क्या हैं ? यहाँ जानिये | 7 Amazing Benefits Of Kutjarishta

हैलो , दोस्तों आयुर्वेद और साहित्य ब्लॉग में आज हम आयुर्वेदिक औषधि कुटजारिष्ट के फायदे और नुकसान के बारे में चर्चा कर रहे हैं . इस लेख में हम बता रहे हैं कि कुटजारिष्ट के सेवन से क्या लाभ हैं और इसके सेवन में क्या सावधानियां बरतनी चाहिए .

कुटजारिष्ट के फायदे और नुकसान

कुटजारिष्ट क्या है ?

कुटजारिष्ट एक आयुर्वेद औषधि है जिसका मुख्य घटक कुटज होता है . कुड़ा , कुरैया , वत्सक , इन्द्रवृक्ष , गिरिमल्लिका , वृक्षक . कालिंग आदि कुटज के अन्य नाम हैं . कुटज की छाल एवं बीज औषधि के लिए प्रयोग किये जाते हैं . कुटज से कुटजघन वटी , कुटजावलेह , कुटजारिष्ट , वत्सकादि क्वाथ आदि औषधियों का निर्माण होता है . इस आर्टिकल में हम कुटजारिष्ट के फायदे और नुकसान के बारे में बता रहे हैं .

कुटजारिष्ट कुटज एवं अन्य औषधियों के मिश्रण से किण्वन प्रक्रिया द्वारा निर्माण की जाती है .

कुटजारिष्ट क्या है

कुटजारिष्ट के घटक द्रव्य

कुटजारिष्ट में निम्नलिखित घटक द्रव्यों का प्रयोग किया जाता है –

  • कुटज की छाल
  • मुनक्का
  • धातकी के फूल
  • महुआ के फूल
  • गम्भारी की छाल
  • गुड़
  • जल

कुटजारिष्ट का उपयोग

कुटजारिष्ट का उपयोग आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा अतिसार , ग्रहणी , संग्रहणी , आमातिसार , कृमि रोग , अग्निमांद्य , अरुचि , दौर्बल्य , रक्त स्राव आदि रोगों में किया जाता है . मुख्यतः कुटजारिष्ट का उपयोग संग्रहणी , अतिसार , प्रवाहिका ( पेचिश ) , आंव और IBS ( Irritable Bowel Syndrome ) में किया जाता है . ( पढ़ें – नकसीर का आयुर्वेदिक इलाज )

कुटजारिष्ट का उपयोग

कुटजारिष्ट की मात्रा एवं सेवन विधि

मात्रा – 15 – 20 ml ( वयस्क व्याक्ति हेतु )

सेवन विधि – सुबह शाम दो बार भोजन के बाद बराबर पानी मिला कर

कुटजारिष्ट के फायदे और नुकसान

कुटजारिष्ट विभिन्न रोगों में आयुर्वेद औषधि के रूप में प्रयोग की जाती है . कुटजारिष्ट के फायदे और नुकसान निम्नानुसार हैं –

कुटजारिष्ट के फायदे और नुकसान

कुटजारिष्ट के फायदे

संग्रहणी में कुटजारिष्ट के फायदे

संग्रहणी रोग में पाचक पित्त की दुर्बलता के कारण जठराग्नि मंद होकर भूख नहीं लगती , दस्त और पेट दर्द की समस्या हो जाती है . भोजन का पाचन नहीं हो पाता तथा रोगी बार बार मल त्याग करता है . संग्रहणी रोग के लिए कुटजारिष्ट एक श्रेष्ठ औषधि है और इसके सेवन से पुरानी से पुरानी संग्रहणी में भी लाभ होता है .

कुटजारिष्ट से अतिसार में लाभ

कुटजारिष्ट के सेवन से अतिसार ( दस्त ) रोग का नाश हो कर रोगी को आराम मिलता है . ( यह भी पढ़ें – बार बार दस्त लगने का क्या कारण है )

कुटजारिष्ट से Irritable Bowel Syndrome ( IBS ) में लाभ

कुटजारिष्ट के सेवन से IBS से पीड़ित व्यक्तियों को लाभ होता है .

कुटजारिष्ट से Amoebiasis में लाभ

कुटजारिष्ट के सेवन से Amoebiasis , आंव , मरोड़ के साथ दस्त जाना में फायदा होता है .

कुटजारिष्ट से कृमि रोग में फायदा

कुटजारिष्ट के सेवन से कृमि रोग ( पेट में कीड़े ) में लाभ मिलता है .

कुटजारिष्ट से खूनी बवासीर में फायदा

कुटजारिष्ट के सेवन से रक्तार्श ( खूनी बवासीर ) में खून का निकलना कम होता है और रोगी को राहत मिलती है . ( पढ़ें – खूनी बवासीर का रामबाण इलाज )

कुटजारिष्ट से भूख में फायदा

कुटजारिष्ट के सेवन से पाचन तंत्र में सुधार होकर आँतों की प्रक्रिया सुचारू होती है और अग्नि प्रदीप्त होती है जिससे भूख सही लगती है . ( यह भी पढ़ें – दशमूलारिष्ट के फायदे और नुकसान )

कुटजारिष्ट के नुकसान

कुटजारिष्ट को सही मात्रा और चिकित्सकीय दिशा निर्देशानुसार सेवन करने पर सामान्यतः कोई नुकसान नहीं होता किन्तु निम्नलिखित व्यक्तियों को इसके सेवन से बचना चाहिए –

  • गर्भवती महिला को कुटजारिष्ट के सेवन की सलाह नहीं दी जाती . कुटजारिष्ट किण्वन प्रक्रिया द्वारा बनती है और इसमें कुछ मात्रा में एल्कोहल होता है इसलिए प्रेगनेंट महिला को इसका सेवन नहीं करना चाहिए .
  • कुटजारिष्ट में शर्करा होती है इसलिए डायबिटीज पेशेंट को इसका सेवन नहीं करना चाहिए .
  • जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है उन्हें कुटजारिष्ट का सेवन नहीं करना चाहिए .
  • जिन लोगों को कुटजारिष्ट के घटक द्रव्यों में से किसी घटक से एलर्जी हो तो उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए .

FAQ

प्रश्न – कुटजारिष्ट से क्या होता है ?

उत्तर – कुटजारिष्ट एक आयुर्वेदिक दवा है जो दस्त , संग्रहणी , आंव , IBS एवं पेट के विकारों में प्रयोग की जाती है .

प्रश्न – क्या मैं रोजाना कुटजारिष्ट ले सकता हूँ ?

उत्तर – कुटजारिष्ट एक दवा है जो रोगों के इलाज के लिए प्रयोग की जाती है . कुटजारिष्ट को टॉनिक के रूप में प्रयोग नहीं करना चाहिए और योग्य चिकित्सक की देख रेख में ही इसका सेवन करना चाहिए .

दोस्तों , इस आर्टिकल में हमने कुटजारिष्ट के फायदे और नुकसान के बारे में बताया . आशा है आपको जानकारी अच्छी लगी होगी . अगले लेख में अन्य उपयोगी और रोचक जानकारी लेकर आयेंगे .

अन्य पढ़ें

Leave a comment