बहुत गुणकारी है यह औषधि , जानें चंद्रप्रभा वटी कितने दिन तक ले सकते हैं ? | 9 Amazing Benefits Of Chandraprabha Vati

स्त्री पुरुष दोनों के लिए अत्यंत गुणकारी आयुर्वेद औषधि चंद्रप्रभा वटी कई बीमारियों के इलाज में प्रयोग की जाती है और बेहतर परिणाम मिलते हैं . इस लेख में चंद्रप्रभा वटी के फायदे , चंद्रप्रभा वटी सेवन विधि और चंद्रप्रभा वटी कितने दिन तक ले सकते हैं इन सब विषयों पर जानकारी दी जा रही है .

चंद्रप्रभा वटी कितने दिन तक ले सकते हैं

आयुर्वेद में चंद्रप्रभा वटी को रसायन माना जाता है और सभी वर्ग के स्त्री पुरुषों को इसका सेवन विभिन्न रोगों में करा कर रोगमुक्त किया जाता है . चंद्रप्रभा वटी के सेवन से व्यक्ति रोग मुक्त होकर नयी शक्ति को प्राप्त करता है और उसके चेहरे पर चंद्रमा के समान चमक आ जाती है इसलिए इसका नाम चंद्रप्रभा वटी कहा जाता है .

Table of Contents

चंद्रप्रभा वटी सेवन विधि

सामान्यतः चंद्रप्रभा वटी की 1 – 2 गोलियां सुबह शाम पानी या दूध के साथ सेवन कराया जाता है . रोगों के अनुसार अनुपान भिन्न हो सकते हैं किन्तु अधिकतर इसका प्रयोग पानी के साथ तथा कमजोरी आदि में दूध के साथ कराया जाता है . विभिन्न रोगों में चंद्रप्रभा वटी सेवन विधि निम्नानुसार है –

  • वीर्य विकार में चंद्रप्रभा वटी की एक से दो गोलियां दूध के साथ देने से लाभ होता है .
  • श्वेत प्रदर या रक्त प्रदर में चंद्रप्रभा वटी को अशोकारिष्ट के साथ देना चाहिए .
  • शुक्राणुओं की कमी होने पर पुष्पधन्वा रस के साथ दूध से देना चाहिए .
  • पेशाब में रुकावट होने पर चंद्रप्रभा वटी को पुनर्नवादि क्वाथ के साथ देना चाहिए .

चंद्रप्रभा वटी के फायदे

चंद्रप्रभा वटी का प्रयोग मूत्र विकार , प्रमेह , प्रदर , स्वप्न दोष आदि रोगों में किया जाता है जिसके आशातीत परिणाम भी मिलते हैं . आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा चंद्रप्रभा वटी का सेवन निम्न रोगों में विशेषतः कराया जाता है –

चंद्रप्रभा वटी का प्रयोग पेशाब की रुकावट में

मूत्रकृच्छ ( पेशाब की रुकावट ) की समस्या होने पर वयस्क आदमी को दो दो टेबलेट चंद्रप्रभा वटी की पानी के साथ देने से लाभ होता है .

चंद्रप्रभा वटी का प्रयोग प्रोस्टेट बढ़ने पर

चंद्रप्रभा वटी के फायदे

प्रौढावस्था में पुरुषों को प्रोस्टेट बढ़ने की समस्या आम बात है . ऐसी स्थिति में एक से दो गोलियां कांचनार गुग्गुलु की एवं चंद्रप्रभा वटी की सेवन करने से लाभ होता है और पेशाब सम्बंधित समस्या से राहत मिलती है . ( पढ़ें – पुरुषों में प्रोस्टेट क्यों बढ़ता है )

चंद्रप्रभा वटी का प्रयोग ल्यूकोरिया में

चंद्रप्रभा वटी के फायदे

स्त्रियों में ल्यूकोरिया ( प्रदर ) की समस्या होने पर पुष्यानुग चूर्ण और अशोकारिष्ट के साथ यदि चंद्रप्रभा वटी का सेवन कराया जाता है तो बेहतरीन परिणाम मिलते हैं . ( पढ़ें – ल्यूकोरिया का इलाज )

चंद्रप्रभा वटी का प्रयोग वीर्य विकार में

स्वप्न दोष एवं वीर्य की हानि होने पर चंद्रप्रभा वटी की गोलियां दूध के साथ देने से लाभ होता है .

चंद्रप्रभा वटी का प्रयोग डायबिटीज में

चंद्रप्रभा वटी के फायदे

चंद्रप्रभा वटी का सेवन डायबिटीज ( मधुमेह ) के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है .

चंद्रप्रभा वटी का प्रयोग पेशाब की जलन में

मूत्राशय के समस्त विकारों में चंद्रप्रभा वटी का प्रयोग लाभदायक होता है और मूत्र से सम्बंधित अधिकतर समस्याओं जैसे पेशाब में जलन , रुकावट या बार बार पेशाब लगना में इसके सेवन से फायदा होता है .

चंद्रप्रभा वटी का प्रयोग गर्भाशय विकार में

स्त्रियों को गर्भाशय से सम्बंधित समस्याओं जैसे गर्भाशय की कमजोरी , पीरियड्स में दर्द होना आदि में चंद्रप्रभा वटी का सेवन लाभदायक होता है .

चंद्रप्रभा वटी का प्रयोग शारीरिक कमजोरी में

चंद्रप्रभा वटी के फायदे

चंद्रप्रभा वटी के सेवन से शारीरिक कमजोरी दूर हो कर चेहरे और शरीर की चमक बढ़ती है .

चंद्रप्रभा वटी का प्रयोग किडनी रोगों में

चंद्रप्रभा वटी का सेवन गुर्दे के विकारों एवं पथरी निकालने के लिए भी किया जाता है . ( पढ़ें – गुर्दे की पथरी का इलाज )

चंद्रप्रभा वटी कितने दिन तक ले सकते हैं

चंद्रप्रभा वटी का प्रयोग आयुर्वेद चिकत्सकों द्वारा विभिन्न रोगों में किया जाता है और इसकी मात्रा एवं अवधि रोगों के अनुसार तय होती है . सामान्यतः चंद्रप्रभा वटी का प्रयोग 15 दिन से लेकर 2 महीनों तक कराया जा सकता है . रोग और रोगी की अवस्था के अनुसार चिकित्सक तय करता है कि चंद्रप्रभा वटी का सेवन कितने दिन तक करवाना है .

FAQ

प्रश्न – चंद्रप्रभा वटी के कोई दुष्प्रभाव हैं ?

उत्तर – सामान्यतः चंद्रप्रभा वटी के कोई दुष्प्रभाव देखने को नहीं मिलते किन्तु चिकित्सक के परामर्श और दिशा निर्देशानुसार ही इसका सेवन करना चाहिए .

प्रश्न – क्या चंद्रप्रभा वटी खाली पेट ले सकते हैं ?

उत्तर – चंद्रप्रभा वटी का प्रयोग विभिन्न रोगों में किया जाता है . रोगों के अनुसार समय , अनुपान आदि अलग हो सकते हैं . सामान्यतः इसे खाली पेट भी ले सकते हैं .

दोस्तों , आज के आर्टिकल में हमने आयुर्वेद औषधि चंद्रप्रभा वटी के फायदे और चंद्रप्रभा वटी कितने दिन तक ले सकते हैं के बारे में जानकारी शेयर की . अगले लेख में अन्य किसी उपयोगी जानकारी के साथ हाजिर होंगे .

अन्य पढ़ें

Leave a comment